Delhi Accident: पूर्व विधायक ने BMW कार से वाहनों को मारी टक्कर, कई गाड़ियों के उड़े परखच्चे

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा (Horrific accident) हो गया। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर (Geeta Colony flyover) पर अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार (BMW CAR) ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज किया जा रह हैं।
बताया जा रहा हैं दुर्घटना के समय मध्य प्रदेश के सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन (former MLA Sunil Jain) बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक ये घटना शनिवार रात करीब 10:45 बजे घटित हुई. पुलिस ने बीएमडब्ल्यू चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज लिया है। पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आ रही थी।
स्पीड नियंत्रण न होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पास में ही एक वैगनआर कार को टक्कर मार दी। बीएमडब्ल्यू से टक्कर के बाद वैगन आर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वैगन आर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। वैगन आर कार के बाद बीएमडब्ल्यू कार ने किआ सेल्टोस को टक्कर मार दी। बीएमडब्ल्यू से टकराने के बाद किया सेल्टोस भी एक अन्य कार से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि हादसे के शिकार हुए सभी वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जबकि वैगनआर और स्कूटी के चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक सुनील जैन बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे। सुनील जैन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) से विधायक रह चुके हैं। पुलिस ने इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS