Delhi: अमेरिकी दूतावास के अंदर बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Delhi Accident दिल्ली में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) के अंदर बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक निर्माण स्थल (Construction Site) क्रेन गिरने से हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत (Two People Died) हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल (One Injured) हो गया। घायल व्यक्ति (मुकेश) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान कंचन (32) और बाबूलाल (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब ये क्रेन गिरा तो तीन मजदूर उसके नीचे ही काम कर रहे थे। दोनों मृतक राजस्थान के दौसा के रहने वाले थे। दोनों इस साइट पर मजदूरी का काम कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस थाने में अमेरिकी दूतावास के अंदर एक निर्माण स्थल हुए हादसे की खबर पुलिस को मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीन घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां दो की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक कंचन और बाबूलाल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों मृतक और घायल व्यक्ति सभी राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में अमेरिकी दूतावास से भी मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS