Delhi Acid Attack: 12 दिन बाद जिंदगी से जंग हारी एसिड अटैक पीड़िता, आरोपी ने महिला द्वारा प्रपोजल ठुकराने पर ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

दिल्ली (Delhi) के बवाना में 3 नवंबर को एक दरिंदे के हाथों एसिड अटैक (Acid Attack) का शिकार हुई 26 वर्षीय विवाहिता महिला ने आखिरकार जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) में दम तोड़ दिया। महिला के शव का आज पोस्टमार्टम (Postmortem) किया जाएगा। महिला की मौत के बाद पति और उसके तीन मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
महिला के परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, 3 नवंबर को मोंटू (Montu) नाम के आरोपी ने महिला के हाथ बांधकर उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया था। तब से महिला आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) में भर्ती थी। जहां उसका इलाज किया जा रहा था। महिला की शादी साल 2011 में हुई थी और वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ पूंठखुर्द में रहती थी।
आरोपी ने परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी
महिला की नौ साल की एक बड़ी बेटी और सात और पांच साल के दो बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी मोंटू महिला का लगातार पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। पहले तो महिला ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया, लेकिन बाद में उसने सारी बात अपने पति को बताई। उसके बाद आरोपी लगातार उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने महिला के पति को मारने के लिए पिस्टल भी खरीदी थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
3 नवंबर को मोंटू ने विवाहिता को तेजाब डालकर जला दिया। घटना के बाद आरोपी बिहार (Bihar) के बक्सर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। महिला 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
आठ नवंबर को पुलिस आरोपी के पास से हथियार बरामद करने शाहबाद डेयरी ( Shahbad Dairy) इलाके में पहुंची थी। जहां घात लगाए बैठे आरोपी ने पुलिस टीम ( delhi police team) पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। फिलहाल आरोपी जेल में है। वही पुलिस ने आरोपियों के कहने पर तेजाब मुहैया कराने वाले राम सेवक को भी यूपी के शाहजहां से गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS