दिल्ली एम्स हॉस्टल में डॉक्टर ने की आत्महत्या, 10वीं मंजिल से लगाई छलांग

दिल्ली एम्स हॉस्टल में डॉक्टर ने की आत्महत्या, 10वीं मंजिल से लगाई छलांग
X
दिल्ली के एम्स में एक डॉक्टर ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर का नाम अनुराग था और वो 25 साल का था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

दिल्ली के एम्स में एक डॉक्टर ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर का नाम अनुराग था और वो 25 साल का था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

साइकेट्री विभाग में था डॉक्टर

दिल्ली के एम्स में एक बार फिर सुसाइड का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार एक डॉक्टर ने ही एम्स के हॉस्टल से छलांग लगा दी है। डॉक्टर का नाम अनुराग था और वो साइकेट्री विभाग में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।

डिप्रेशन का शिकार था डॉक्टर

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उसके साथ उसकी मां भी रहती थी। पुलिस ने आत्महत्या की पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की छत पर अनुराग का मोबाईल पाया गया है। बता दें कि अभी तक सुसाइड का कारण पता नहीं लग पाया है।

Tags

Next Story