Delhi Alert: दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, बचाव कार्य के लिए टीमों को किया गया तैनात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पडोसी राज्य हरियाणा (Haryana) के हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिसके कारण दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट (Alert) जारी किया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।
यही नहीं बचाव कार्य के लिए टीमों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सुबह सात बजे 1,34,912 क्यूसेक पानी और सुबह आठ बजे 1,82,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (Central Control Room) ने अलर्ट जारी किया।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घोषणा की जा रही है। pic.twitter.com/UXIO8Fqalw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है, यह अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंच जाएगा जिसके बाद जलस्तर और बढ़ जाएगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में नावों को तैनात किया है। यमुना के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा जा रहा है।
दरअसल पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। हाल ही में हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी (cusec water) छोड़ा गया है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे यमुना नदी का जलस्तर (water level) बढ़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS