CM केजरीवाल ने Electric Auto Rickshaw को दिखाई हरी झंडी, कहा- इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की हो रही है तारीफ

CM केजरीवाल ने Electric Auto Rickshaw को दिखाई हरी झंडी, कहा- इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की हो रही है तारीफ
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) ने गुरूवार को (यानी आज) शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा (electric auto rickshaw) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) ने गुरूवार को (यानी आज) शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा (electric auto rickshaw) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इन ई-ऑटो को आईपी डिपो (ip depot) से रवाना किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए हम सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक (electric vehicle) की तरफ ले जा रहे हैं।

अब दिल्ली में चलेगी इलेक्ट्रिक ऑटो। हमने लगभग 4000 इलेक्ट्रिक ऑटो भेजे हैं, 3,500 लोगों को एलओआई जारी किए गए हैं, ये 3,500 लोग दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक ऑटो चलाएंगे। उन्होंने आगे कहा देशभर में दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति की जमकर तारीफ हो रही है। यही नहीं उन्होंने कहा दिल्ली को देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल राजधानी माना जाता है।

लोग तेजी से ईवी खरीद रहे हैं। इस साल उनके द्वारा खरीदे गए कुल वाहनों में से 10% इलेक्ट्रिक वाहन थे। इन ई-ऑटो को 3,500 लोग चलाएंगे। इससे 3,500 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें 500 महिलाएं हैं। बड़े गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि बैंगनी रंग के ई-ऑटो रिक्शा महिलाएं (female driver) चलाएंगी। जबकि नील रंग का रिक्शा पुरुष ड्राइवर (male driver) चलाएंगे। इससे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले साल ही दिल्ली के लिए 300 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी थी।

Tags

Next Story