मनीष सिसोदिया का अमित शाह पर तंज, कहा- सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकते है बदलाव नहीं

मनीष सिसोदिया का अमित शाह पर तंज, कहा- सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकते है बदलाव नहीं
X
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Part) पर जमकर निशाना साधा है। सिसोदिया ने भ्रष्टाचार (corruption) का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा (bjp) को यह याद रखना चाहिए कि 2011-12 से पहले, भाजपा के शासन में नगर पालिका एक ही इकाई थी, तब भी कूड़ा और प्रदूषण हुआ करता था।

आप 3 नगर पालिकाओं के साथ भी देखेंगे, भाजपा बदलाव नहीं कर पाएगी, यह केवल भ्रष्टाचार कर सकती है। सिसोदिया ने कहा कि यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) अच्छी तरह से जानते हैं। वर्तमान में वे सिर्फ चुनाव से भाग रहे हैं और इस तरह बिल लाए हैं। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को ठीक से देखा है। अमित शाह जी को पता है कि दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव (municipal elections) में उनकी बात नहीं सुनेगी।

बता दें कि तीनों नगर निगमों के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली थी। 272 वार्डों के लिए 72 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए। इन रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में चुनाव संबंधी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से करीब ढाई हजार कर्मचारियों को बुलाया गया था। 9 मार्च को चुनावों की घोषणा होनी थी। उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार (central government) का संदेश मिलने के बाद उसी दिन चुनाव की घोषणा को स्थगित कर दिया गया था।

तब आयोग ने कहा था कि मौजूदा तीन नगर निगमों का कार्यकाल 18 मई तक है। इसलिए उससे पहले चुनाव कराना है। इसके लिए 18 अप्रैल तक चुनाव की तारीखों का ऐलान करना जरूरी है, लेकिन निगमों के एकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब चुनाव को लंबे समय तक टालने की आशंका है। दिल्ली में तीन नगर निगमों (उत्तर, पूर्व और दिल्ली नगर निगम) को एकजुट करने के लिए संसद में एक विधेयक पेश होने के बाद माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव (municipal elections) अब लंबे समय के लिए टाले जा सकते हैं।

Tags

Next Story