दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड के 700 कर्मचारी को किया परमानेंट, CM केजरीवाल ने कही ये बात

राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) की केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारियों को पक्का (employees confirmed) कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी स्थायी हो गई है और उन्हें अब सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ मिलेंगे।
इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 से हमने सरकार बनने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में काफी काम किया है। हर तरफ चर्चा है कि दिल्ली सरकार (Delhi government) में पहली बार कच्चे कर्मचारियों को इतने बड़े पैमाने पर स्थायी किया जा रहा है, जहां देश में स्थायी कर्मचारियों को कम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल बना दिया गया कि स्थायी कर्मचारी काम नहीं करते, लेकिन हमने दिल्ली में अच्छे स्कूल किए, शिक्षा क्रांति आई ये सरकारी शिक्षकों ने ही किया, सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अस्पतालों को अच्छा बनाया।
इसलिए यह कहना गलत है कि सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते हैं। इस दौरान सीएम केजरीवाल (cm Kejriwal) ने कहा कि आज 700 कर्मचारियों की पक्का किया जा रहा है। आप लोगों को यह मिथक तोड़ना है, अभी और काम करना है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के सभी विभागों में स्थायी कर्मचारी हों, लेकिन हमारी शक्ति सीमित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS