Video : पीएम मोदी के संबोधन के दौरान CM केजरीवाल की ऐसी हरकत, भाजपा ने साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) पर निशाना साधा हैं। भाजपा (bjp) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री केजरीवाल 'असभ्य' करार दिया हैं। दरअसल बीजेपी (bjp) ने मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) की कोविड समीक्षा बैठक का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के नेता अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान हाथ उठाकर अगड़ाई लेते हुए देखा जा सकता है।
पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और देश भर में कोरोना (corona virus) मामलों में आई तेजी की स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने महामारी के अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यों से आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए "राष्ट्रीय हित" में मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने का आग्रह किया।
Mannerless CM of Delhi! pic.twitter.com/yswnLNI6Ty
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 27, 2022
पीएम मोदी ने कहा "मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं आपसे अपने राज्यों के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.. मैं आपसे छह महीने की देरी के बाद भी वैट कम करने का अनुरोध करता हूं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बता दें ईंधन की बढ़ती कीमतें पिछले कुछ समय से सार्वजनिक बहस के केंद्र में रही हैं विपक्ष इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहा है, वही भाजपा (bjp) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का हवाला देते हुए और प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा चलाए जा रहे राज्यों पर हमला किया है। उन्होंने ईंधन की आसमान छूती कीमतों के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के लिए तेल आपूर्ति में व्यवधान को भी जिम्मेदार ठहराया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS