दिल्ली विधानसभा सत्र: किसान आंदोलन पर CM केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, कही ये बात

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के एक साल पूरे होने पर केंद्र सरकार (Central Government) पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी श्रद्धांजलि दी। वही उन्होंने कुछ खास जानकारियां भी साझा कीं।
उन्होंने बताया कि जब किसान दिल्ली की ओर आ रहे थे तो केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार (Delhi Government) को पत्र लिखकर स्टेडियम (Stadium) को जेल में बदलने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। CM केजरीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन आज से एक साल पहले शुरू हुआ था। केंद्र ने अपने अहंकार में तीनों कृषि कानूनों (All three agricultural laws) को पारित किया था। मैं बेवजह किसानों से बधाई ले रहा हूं।
इस आंदोलन में सभी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पंजाब (Punjab) के लोगों ने आंदोलन का नेतृत्व किया है। ठंड और बारिश में किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे। यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन था, अब किसानों की जीत हुई है। सत्तारूढ़ दल ने किसानों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 700 किसान शहीद हुए हैं।
मुख़्यमंत्री ने कहा आंदोलन के दौरान किसानों को बहुत कुछ कहा गया है, उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। सड़क पर कीलों तक गाडी गयी। किसानों ने सब कुछ सहा है। उन्होंने आगे बताया कि मेरे पास एक फाइल आई थी कि किसान आ रहे हैं, स्टेडियमों को जेल बनाना है। लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। और इस कारण केंद्र सर्कार हमसे बहुत नाराज हो गई।
उन्होंने कहा जो किसानो कि मांगे बची है उन्हें केंद्र को माननी चाहिए। किसानों की फसल का न्यूनतम मूल्य तय किया जाए। जब तक किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, हम उनके साथ हैं। वही इस मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सदन के माध्यम से देश की किसान शक्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के बाद पहली बार ऐसा आंदोलन हुआ, जिसने अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।
आंदोलन बड़े धैर्य के साथ चला। यह नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने एक साल तक किसानों की अनदेखी की। किसानों को बहुत हल्के में लिया गया। सोचा कि किसान दिल्ली आएंगे तो उन्हें स्टेडियमों में कैद कर देंगे। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र की योजनाओं को कामयाब नहीं होने दिया। भाजपा ने हमेशा इस आंदोलन की आलोचना की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS