दिल्ली : ऑटो चालक ने बनाया चलता फिरता गार्डन, ऑटो रिक्शा की छत पर उगाते हैं सब्जियां

दिल्ली : ऑटो चालक ने बनाया चलता फिरता गार्डन, ऑटो रिक्शा की छत पर उगाते हैं सब्जियां
X
देश भर में बढ़ते तापमान (Temperature) के साथ, लोग गर्मी से बचने के लिए नए-नए समाधान लेकर आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक (Auto Driver) ने अपने वाहन में शानदार बदलाव से लोगों का दिल जीत लिया है।

देश भर में बढ़ते तापमान (Temperature) के साथ, लोग गर्मी से बचने के लिए नए-नए समाधान लेकर आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक (Auto Driver) ने अपने वाहन में शानदार बदलाव से लोगों का दिल जीत लिया है। ऑटो चालक महेंद्र कुमार ( Auto Driver Mahendra Kumar) ने खुद को और अपने यात्रियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए एक नया उपाय खोजा है।

महेंद्र कुमार ने अपने ऑटो की छत पर एक छोटा सा किचन गार्डन ( mall Kitchen Garden) बना लिया है। 48 वर्षीय महेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छूने पर भी ऑटो के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में कम रहता है। और अंदर ऑटो के हिस्सें को ठंडा रखता है। उन्होंने कहा इस गार्डन में 20 से अधिक प्रकार के पौधे हैं, जो यात्रियों और राहगीरों को रुकने और 'चलते गार्डन' के साथ फोटो क्लिक करने के लिए आकर्षित करते हैं।

महेंद्र कुमार (Mahendra Kumar) ने बताया करीब दो साल पहले गर्मी के मौसम के दौरान उन्हें यह आइडिया आया था। उन्होंने सोचा कि अगर मैं छत पर कुछ पौधे लगा दूं तो यह ऑटो को ठंडा रखेगा। उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने इसे पसंद किया और मुझे बताया कि उन्हें अच्छा लग रहा है।

अब लोग अक्सर मेरी और मेरे वाहन की तस्वीरें लेते हैं और वीडियो रिकॉर्ड (Video Record) करते हैं।" अब तक कुमार के बगीचे में लगभग 20 प्रकार के पौधे हैं, जैसे टमाटर, भिंडी, लौकी और पालक आदि है। वही उन्होंने इसके अंदर दो मिनी कूलर (Mini Cooler) और एक पंखा (Fan) भी लगवाया हैं।

Tags

Next Story