Delhi: एकतरफा प्यार में पहले लड़की का गला रेता, फिर कर ली खुदकुशी

दिल्ली (Delhi) के रोहिणी जिले (Rohini) के बेगमपुर (Begumpur) इलाके में एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने 19 साल की लड़की का गला रेत दिया। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। मृतक का नाम अमित बताया गया है।
पुलिस (Police) के मुताबिक, शुक्रवार को पीसीआर कॉल (PCR Call) मिलने के बाद बेगमपुर थाने की पुलिस सेक्टर 24 रोहिणी पहुंची। एक लड़की का गला चाकू से रेता गया था। उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल (Baba Saheb Ambedkar Hospital) में भर्ती करवाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की पर हमला जेजे कॉलोनी (JJ Colony) सेक्टर 25 रोहिणी निवासी अमित ने किया था। उसने भी ऑफिस के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली।
यह भी पढ़ें:- ITNL कंपनी के Scam का खुलासा, 19 बैंकों से 6,524 करोड़ की ठगी, CBI ने दर्ज की FIR
क्रिएटिव कांसेप्ट डिजाइन नाम की इस कंपनी को उसकी बहन और जीजा अनिल चलाते हैं। पीड़िता यहां नौकरी करती है। अमित भी इसी ऑफिस में एग्जीबिशन स्टॉल डिजाइनर के तौर पर काम करता था। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की न केवल उसकी अनदेखी कर रही थी, बल्कि उससे बात करना भी आजकल बंद कर दिया था। लड़की से बनी दूरियां अमित को बर्दाश्त नहीं हुई। दोपहर करीब तीन बजे उसने ऑफिस में ही चाकू से लड़की का गला रेत दिया। उस वक्त ऑफिस के स्टाफ ने किसी तरह आरोपी को पकड़ा और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
इस बीच आरोपी ने खुद को एक रूम में बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करवाई। मृतक के शव को भी बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कुछ दिन पहले ही शाहबाद डेयरी इलाके में सौलह साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को आरोपी ने इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि लड़की आरोपी की अनदेखी कर रही थी। इस केस में पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS