Delhi Bird Flu: लाल किले में बर्ड फ्लू मिलने के बाद 'अलर्ट जोन' में घोषित, लोगों के प्रवेश पर लगी पाबंदी

Delhi Bird Flu दिल्ली में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। चिड़ियाघर के बाद बर्ड फ्लू का आतंक अब लाल किले में पहुंच गया है। क्योंकि लाल किले में मृत मिले कौओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाये जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, लाल किले में मृत मिले कौओं में से एक के नमूने में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद इस ऐतिहासिक इमारत में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
लाल किले में पाए गये थे करीब 15 कौवे मृत
दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को लाल किले में करीब 15 कौवे मृत पाए जाने के बाद नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी नमूने की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में हुई थी संक्रमण की पुष्टि
विभाग ने एक आदेश में कहा कि बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने की पशुपालन विभाग की योजना के अनुसार लाल किले को 'अलर्ट जोन' और संक्रमित क्षेत्र में रखा गया है। शनिवार को ही दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और डिब्बाबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS