भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किसानों का मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन जारी

दिल्ली में किसानों (Farmers in Delhi) के मुद्दे को लेकर सियासत पारा गरमा रहा है। फसल खराब होने पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार (Aam Aadmi Party Government,) के 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा के बाद भाजपा ने इसे लागू नहीं करने को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) इसके तहत पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री आवास (Chief Ministers residence) के पास धरना दे रहे है।
इसी बीच अब दिल्ली सरकार (Delhi Government) के खिलाफ भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने किसान आंदोलन (farmers movement) में और गति लाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि केजरीवाल सरकार की उपेक्षा से यहां के किसान परेशान हैं। अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो ट्रैक्टर रैली (tractor rally) निकाली जाएगी।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने मंगलवार को आंदोलनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने CM केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खरीदने में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलती है। उनसे व्यावसायिक दरों पर बिजली के बिल वसूले जाते हैं। दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का नहीं मिल रहा है।
जिसका कारण दिल्ली सरकार है। अब तक दिल्ली के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ नहीं मिल रहा है। आदेश गुप्ता ने कहा हमारे आंदोलन के कारण CM केजरीवाल ने फसल खराब होने पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है।
बारिश के चलते कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। वही अखिल भारतीय किसान संघ (All India Farmers Union) के महासचिव सतीश नंबरदार ने धरने का समर्थन किया और भाजपा में शामिल हो गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS