Yamuna River: दिल्ली भाजपा ने यमुना नदी में शुरू किया स्वच्छता अभियान, छठ पूजा मनाने को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली में यमुना की हालत किसी से छिपी नहीं है। इस वजह से यमुना नदी की साफ सफाई के लिए कई दल और संगठन आगे आ रहे है। इसलिए आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यमुना नदी (Yamuna River) में स्वाच्छता अभियान (Clean Campaign) चलाया। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष (Adesh Gupta) और कार्यकर्ता यमुना नदी और उसके घाटों की सफाई के लिए हर महीने स्वेच्छा से योगदान देने की बात कही है। इस बारे में पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को जानकारी दी।
आओ बढ़ाए एक कदम यमुना की स्वच्छता की ओर!#SevaSamarpan के अंतर्गत दिल्ली के 71 घाटों पर भाजपा द्वारा यमुना सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 6, 2021
भाजपा लगातार इस अभियान को चलाएगी, मेरी दिल्लीवासियों से अपील है कि यमुना सफाई अभियान में हमारे साथ जुड़ें। हमारा संल्कप है कि यमुना स्वच्छ हो! pic.twitter.com/htPaLHB8XL
यमुना का प्रदूषण प्रत्येक दिल्ली वासी के लिए एक पीड़ा: आदेश
भाजपा लगातार इस अभियान को चलाएगी, मेरी दिल्लीवासियों से अपील है कि यमुना सफाई अभियान में हमारे साथ जुड़ें। हमारा संल्कप है कि यमुना स्वच्छ हो। गुप्ता ने आईटीओ के समीप यमुना पर छठ घाट पर पहल का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा समर्पण अभियान' के तहत यमुना के तट पर 71 स्थानों इस अभियान में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना का प्रदूषण प्रत्येक दिल्ली वासी के लिए एक पीड़ा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन को भाजपा #SevaSamarpan अभियान के रूप में मना रही है।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 6, 2021
इस अभियान के अंतर्गत भाजपा ने आज दिल्लीभर में यमुना सफाई अभियान की शुरुआत की है, इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रत्येक स्थान पर श्रमदान करेंगे।
स्वच्छ यमुना, स्वच्छ दिल्ली! pic.twitter.com/JGu87Bh4CP
लोगों से की इस अभियान में शामिल होने की अपील
इसे स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता अब हर महीने श्रमदान के जरिए नदी और उसके घाटों को स्वच्छ रखने की कोशिश करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नदी के तटों और अन्य जलाशयों पर छठ मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS