Delhi Budget 2023: 78,800 करोड़ में बदल जाएगी दिल्ली, बनेंगे 26 फ्लाईओवर, 2 साल में हटेंगे कूड़े के ढेर, पढ़िये बड़े दावे

दिल्ली विधानसभा में आज बजट 2023-24 पेश कर दिया गया है। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट पेश कर दिया हैं। बजट पहले मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाना था। पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद इसे मंजूरी दे दी गई। यहां जाने लेटेस्ट अपडेट्स...
Delhi Budget 2023 Updates
दिल्ली विधानसभा में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है और सेवाओं की डोरस्टेप और फेसलेस डिलीवरी करती है।
दिल्ली के वित्त मंत्री ने कहा कि 2015-23 के बीच दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दोगुना हो गया। आज बसों की संख्या बढ़कर 7,379 हो गई है, जो सर्वाधिक है। आज सरकार ने दिल्ली को तिरंगे का शहर बना दिया है। आगामी बजट दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जी20 की मेजबानी कर रहे हैं। तो यह बजट एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित है।
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली को 2001 से केंद्रीय करों में हिस्से के रूप में केवल 325 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, जून 2022 में जीएसटी मुआवजा समाप्त होने के कारण दिल्ली प्रभावित हुई है। साथ ही आगे कहा कि जब लोग विदेश जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में सड़क और साफ-सफाई का ख्याल आता है। इससे हमें हैरानी होती है और हम सोचते हैं कि ऐसी सड़क भारत में क्यों नहीं है। वैश्विक मानक के अनुरूप सड़कों का उत्थान किया जा रहा है।
इसी के साथ वित्त मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली रोड नेटवर्क को सुशोभित करने के लिए नौ विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम बनाए गए हैं। 26 नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे। 1,600 नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। निशुल्क विश्व स्तरीय आईएसबीटी विकसित किए जाएंगे।
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के लिए अगले 12 वर्षों में 28,556 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 2023-24 में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3500 करोड़ रुपये अलग रखे जाएंगे। 57 बस डिपो के विद्युतीकरण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आईएसबीटी सराय काले खां और आनंद विहार को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होंगे। द्वारका में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईएसबीटी विकसित किया जाएगा।
मोहल्ला बस योजना की घोषणा
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए मोहल्ला बस योजना की घोषणा की। कहा कि 2023-24 में 100 ई-बसें लॉन्च होंगी और अगले 2 साल में 2,180 लॉन्च करने की योजना है।
प्रदूषण और पानी के लिए किए जाएगें ये उपाय
कैलाश गहलोत ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ जंग लंबी है। सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। 52 लाख पौधे रोपे जाएंगे। हर नया पेड़ दिल्ली की हवा को शुद्ध बनाएगा। इसी के साथ ही एसटीपी से निकलने वाले पानी का उपयोग गैर-पीने योग्य उपयोग के लिए किया जाना चाहिए। इसलिए इसके लिए बड़ी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। आने वाले दिनों में 20 नई झीलों का पुनरीक्षण किया जाएगा।
स्वास्थय पर ध्यान केंद्रित
दिल्ली के वित्त मंत्री ने स्वास्थय के सेक्टर पर भी ध्यान दिया है और 2023-24 के लिए स्वास्थ्य के लिए 9,742 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसी के साथ ही आगे कहा कि महिलाओं के लिए और महिला मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएगें। इसके साथ ही कहा कि 51 फीसदी महिलाएं बीमारी के लक्षण होने के बावजूद डॉक्टर के पास नहीं जातीं। महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू किया गया है। वर्तमान में, चार महिला मोहल्ला क्लीनिक हैं जिनमें 42,000 से अधिक का इलाज किया जा चुका है। 100 और खोले जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना 2023-24 में जारी रहेगी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री कैलाश गहलोत दिल्ली विधानसभा पहुंचे।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal and Finance Minister Kailash Gahlot reached Delhi Assembly.
— ANI (@ANI) March 22, 2023
FM Kailash Gahlot will present the budget today. pic.twitter.com/fCW8qdFfF9
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष सिसोदिया को बहुत याद कर रहे होगें। उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएगें।
मंगलवार दिनभर हुआ बवाल
बजट को लेकर दिन भर दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ, लेकिन दोपहर में गृह मंत्रालय ने इस बजट को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रालय ने विज्ञापन, पूंजीगत व्यय पर खर्च और आयुष्मान भारत जैसे मुद्दे पर जवाब मांगा था। इस कारण बजट को रोका गया था।
सीएम केजरीवाल ने लगाया आरोप
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने जो कुछ भी किया, वह असंवैधानिक था। उन्हें बजट के बारे में कुछ भी कहने या पूछने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन हम लड़ना नहीं चाहते। हमने उनके अहंकार को संतुष्ट किया। उन्होंने चार बिंदु भेजे, हमने चारों के जवाब दिए और उन्होंने बजट को पास कर दिया।
दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी
दिल्ली का बजट रोके जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि प्लीज बजट मत रोकिए। इसी के साथ ही कहा कि आप दिल्लीवासियों से नाराज क्यों हैं। देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया है।
कई मुद्दों पर रहेगा फोकसदि
दिल्ली सरकार के बजट में बुनियादी ढांचों के साथ-साथ कई मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली की सड़कों की मरम्मत, स्कूलों, अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए बजट में खास ध्यान रखा जाएगा। इसी के साथ ही मोहल्ला बस का परिचालन करने की घोषणा भी की जा सकती है। एमसीडी के स्कूलों को अच्छा बनाने के लिए भी घोषणा की जा सकती है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS