Delhi Budget 2023: दिल्ली के बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी, CM अरविंद ने PM मोदी को लिखी थी चिट्ठी

Delhi Budget 2023: दिल्ली के बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को बजट 2023 को विधानसभा में पेश करने से रोकने पर चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय पर दिल्ली के बजट को रोकने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि दिल्ली का बजट आज मंगलवार को विधानसभा में पेश होना था, लेकिन दिल्ली के इस बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज दोपहर तक इसे मंजूरी नहीं दी थी। वहीं, दिल्ली सरकार के इस बजट पर गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार से विज्ञापन, पूंजीगत व्यय, और आयुष्मान भारत जैसे मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन दिल्ली सरकार ने जवाब नहीं दिया। इसके चलते ही गृह मंत्रालय ने बजट रोका था। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को अब तक मंजूरी इसलिए नहीं दी, क्योंकि जो बजट सरकार ने बनाकर भेजा था, उससे केंद्र सरकार संतुष्ट नहीं थी।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने अपने प्रस्तावित बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, आमजन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान कम दिया गया था। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने इस बजट में विज्ञापन पर ज्यादा जोर दिया था। इसके बाद सरकार को बोला गया था कि बजट में सुधार करके भेजें, लेकिन दिल्ली सरकार ने अब तक बजट में सुधारकर नहीं भेजा। इसलिए दिल्ली सरकार के उस बजट को अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके बाद आज मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों ने जमकर हंगामा किया था और सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को बजट 2023 को विधानसभा में पेश करने से रोकने पर चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS