Delhi: बस मार्शलों ने किया एलजी हाउस का घेराव, सुरक्षाकर्मियों से नौंक झौंक, जाम के लिए मांगी माफी

Delhi: बसों में महिला सुरक्षा में तैनात रहने वाले (सिविल डिफेंस व होमगार्ड) मार्शलों ने कई महीने से वेतन नहीं मिलने के खिलाफ सोमवार को राज निवास का घेराव किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्शलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा रोड जाम करने पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली वालों से माफी मांगी है।
महिला व पुरुष मार्शलों के इस प्रदर्शन में डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन ने पूर्ण सहयोग किया। प्रदर्शन की अगुवाई मार्शल सचिन, सुनील, नीरज के अलावा डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी और महामंत्री मनोज शर्मा ने की। इस बारे में उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा में लगे मार्शल, जिनमें सिविल डिफेंस व होमगार्ड दोनों शामिल हैं को करीब छह महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में हजारों मार्शलों के सामने रोजी रोटी की विकट समस्या खड़ी हो गई है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में अगर छह महीने तक वेतन न मिले तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाती है। उन्होंने कहा कि मार्शलों की वजह से बसों में महिला व लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में हजारों मार्शलों का वेतन रोकना मानवता व सुरक्षा दोनों के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
यह भी पढ़ें:- Delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच और आर्मी का बनकर 95100 की ठगी, जालसाजी का तरीका देख पुलिस भी हैरान
मार्शलों ने एक स्वर में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना व सरकार से गुहार लगाई है कि रुका हुआ वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए। वहीं, मार्शलों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अब भी हमारा रुका हुआ वेतन जारी नहीं किया गया, तो हमारी मजबूरी होगी कि आने वाले समय में इससे भी विशाल प्रदर्शन किया जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS