Delhi Cabinet में हुआ फेरबदल, जानें Atishi Marlin को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी

Delhi Cabinet में हुआ फेरबदल, जानें Atishi Marlin को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी
X
Delhi Cabinet: दिल्ली कैबिनेट (Delhi Cabinet) में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। सर्विस और विजिलेंस विभाग सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी मार्लिन (Atishi Marlin) को दे दिए गए हैं।

Delhi Cabinet: दिल्ली कैबिनेट में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सर्विस और विजिलेंस विभाग आतिशी मार्लिन (Atishi Marlin) को दे दिया है। अभी तक ये दोनों विभाग सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे। कैबिनेट फेरबदल की ये फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) को भेज दी गई है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही दिल्ली मंत्रीमंडल में फेरबदल हुआ था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को इसी साल मार्च में मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था। उस समय आतिशी को 6 विभागों की जिम्मेदारी दी गई दी थी, जिनमें शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, आर्ट कल्चर एवं भाषा, टूरिज्म और महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल थे। दूसरी ओर सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग सौंपे गए थे, जिनमें स्वास्थ्य, शहरी विकास, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विस और उद्योग विभाग शामिल थे। इनमें से विजिलेंस और सर्विस विभाग का कार्यभार अब आतिशी संभालेंगी।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है आतिशी ने

गौरतलब है कि आप नेता और मंत्री आतिशी मार्लिन दिल्ली के एक पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। इनकी मां का नाम तृप्ता वाही और पिता का नाम विजय कुमार सिंह है। इनके पिता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लिन' को अपने नाम के आगे जोड़कर सरनेम बना लिया था। इसके बाद उनका नाम आतिशी मार्लिन पड़ गया। आतिशी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर की डिग्री हासिल की।

Also Read: सीएम केजरीवाल ने दी किसानों को सौगात, 15 साल के बाद बढ़ा कृषि भूमि का रेट

2020 चुनाव में कालकाजी से विधायक बनी थीं आतिशी

साल 2011 में जब लोकपाल बिल को लेकर मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे ने आंदोलन शुरू किया तो आतिशी मार्लिन ने भी उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आंदोलन के एक साल बाद यानी साल 2012 में जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नाम से राजनीतिक दल बनाया तो आतिशी भी उसकी सदस्य बनी। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे भाजपा सांसद गौतम गंभीर से हार गई थी। इसके बाद फरवरी 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji Assembly Seat) से चुनाव लड़ा और जीत गईं।

Tags

Next Story