दिल्ली CM Arvind Kejriwal के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित, ऐसे दी जानकारी

देश में अन्य राज्यों के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी कोरोना (Delhi Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के बाद भाजपा के सांसद मनोज तिवारी भी आ गये हैं। मनोज तिवारी दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों खांसी और जुकाम जैसी समस्या थी। कोविड पॉजिटिव पाये जाने की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद दी है।
परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ..
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) January 4, 2022
सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था.
कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें 🙏
मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को ट्वीट किया कि परसो रात 2 जनवरी से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड रूद्रापुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट (Isolate) कर लिया था। कृप्या अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। यह दूसरी बार है। जब मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित हुए है। इससे पहले वह 2021 में कोरोना संक्रमित (Coronavirus Positive) पाये गये थे। उन्होंने समय रहते खुद कोक आइसोलेट किया और सही हुए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS