Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मनाया 53वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मनाया 53वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता
X
Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं चिरायु होने कामना करता हूं। केजरीवाल को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने वालों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा शामिल हैं।

Arvind Kejriwal Birthday दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 53 साल के हो गये है। क्योंकि सोमवार को उन्होंने अपना 53वां जन्मदिन (Birthday Celebrate) मनाया है। इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों (Union Ministers And Chief Ministers Of Other States) के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। आपको बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले के सिवनी गांव में केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को बधाई देने वालों का धन्यवाद किया। वहीं, सीएम केजरीवाल कल उत्तराखंड के दौरे पर भी जा रहे है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

उपराज्यपाल समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं चिरायु होने कामना करता हूं। केजरीवाल को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने वालों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि आप प्रमुख के अच्छे स्वास्थ्य एवं चिरायु होने की कामना करता हूं। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी।

आज कोरोना मरीजों को दिए जाएंगे ऑक्सिमीटर

सीएम केजरीवाल का जन्‍मदिन मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां कर रखी हैं। बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने ट्वीट कर कहा कि वहां के कार्यकर्ता पार्टी को 500 ऑक्सिमीटर भेंट करेंगे। दिल्‍ली सरकार ने बड़े पैमाने पर कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया है। ऑक्सिमीटर होम आइसोलेशन वाले सभी मरीजों को दिए जा रहे हैं ताकि उनके ऑक्सिजन लेवल पर नजर रखी जा सके।

Tags

Next Story