विजय सिंगला की गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान की तारीफ

पंजाब में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भष्ट्राचार की शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को बर्खास्त कर दिया। उसके बाद एसीबी ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सिंगला पर हुई कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गर्दन कट जाएगी लेकिन देश से गद्दारी नहीं करेंगे। जो हमने किया उसके लिए हिम्मत चाहिए। करप्शन देश के साथ गद्दारी है। हम कट्टर ईमानदार सरकार दे सकते हैं। आगे कहा कि सब कुछ मंजूर लेकिन सरकार में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त। जो हमने किया उसके लिए बहुत बड़ी हिम्मत चाहिए होती है। मुझे भगवंत मान पर गर्व है। मान ने जो किया उसे करने के लिए हिम्मत चाहिए...
Proud of you Bhagwant. Ur action has brought tears to my eyes.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 24, 2022
Whole nation today feels proud of AAP https://t.co/glg6LxXqgs
अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि हमें भगवंत मान के ऊपर गर्व है और उन्होंने अच्छा फैसला लिया। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जब साल 2015 में वह दिल्ली सरकार में आए थे तो तब आम आदमी पार्टी की सरकार ने खाद्य मंत्री के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की थी। उनके भ्रष्टाचार के सबूत मेरे पास आए थे, तब भी किसी को पता नहीं चला। मैंने खुद उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला?
पंजाब सरकार में सिंगला के खिलाफ 10 दिन पहले एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में करप्शन की जानकारी दी थी। जिसके बाद खुद भगवंत मान ने अधिकारी को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं और कार्रवाई जरूर होगी। इसके बाद सीएम के नेतृत्व में एक अधिकारी की मदद से एक ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें कई सबूत मिले। विजय सिंगला के एक प्रतिशत कमीशन की बात भी सामने आई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS