सरकार गठन में देरी को लेकर CM केजरीवाल का BJP पर कटाक्ष, पंजाब के आप विधायकों को दी चेतावनी

सरकार गठन में देरी को लेकर CM केजरीवाल का BJP पर कटाक्ष, पंजाब के आप विधायकों को दी चेतावनी
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party) पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों (Assembly elections) में चार राज्यों में जीत के बावजूद भाजपा (BJP) में अंदरूनी कलह के कारण सरकार नहीं बना पा रही है।

केजरीवाल नेआश्चर्य जताया कि चार राज्यों में भाजपा की सरकारें क्या करेंगी जो पार्टी इतने दिनों के बाद भी वहां सरकार नहीं बना सकती। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा चार राज्यों में अंदरूनी कलह से निपटने में व्यस्त है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम की भी सराहना करते हुए कहा आप विधायकों ने तुरंत पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में शपथ ली और बिना समय बर्बाद किए सरकार बनाई। और सरकार ने पंजाब में काम करना शुरू कर दिया है।"

केजरीवाल ने कहा, "मुझे केवल तीन दिनों में भगवंत मान के काम पर बहुत गर्व है।" पूरा देश भगवंत मान (Bhagwant Mann) और उनके कार्यों के बारे में बात कर रहा है। अक्टूबर में क्षतिग्रस्त फसलों के लिए मुआवजा जारी किया गया है और आने वाले दिनों में किसानों को चेक मिलेगा। इसी के साथ ही केजरीवल ने अपने विधायकों को चेतावनी दी की मैं कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन भ्रष्टाचार और बेईमानी नहीं, अगर किसी भी नेता ने बेईमानी की तो कार्रवाई होगी।

वही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के तीन दिनों के भीतर ही अच्छा काम किया है। बता दें फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में पंजाब को छोड़कर भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में जीत दर्ज की, जिसका परिणाम 10 मार्च को आया।

उत्तर प्रदेश में, भाजपा और उसके सहयोगियों ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 255 सीटों पर जीत हासिल की। उत्तराखंड में पार्टी को 70 में से 47 सीटें मिली हैं। गोवा में, भाजपा ने 40 में से 20 सीटें जीतीं, और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन प्राप्त किया, जबकि मणिपुर (Manipur) में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन (BJP alliance) ने 60 में से 31 सीटें हासिल कीं।

Tags

Next Story