दिवाली से पहले अयोध्या जाएंगे CM अरविंद केजरीवाल, राम लला के करेंगे दर्शन

दिवाली से पहले अयोध्या जाएंगे CM अरविंद केजरीवाल,  राम लला के करेंगे दर्शन
X
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने को लेकर आप आदमी पार्टी सक्रीय हो गई है। इसके चलते पार्टी ने चुनाव लड़ने कि तैयारी भी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने जा रहा है। ऐसे में आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। इसके चलते पार्टी ने चुनाव लड़ने कि तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी बीच खुद को हनुमान का भक्त बताने वाले दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। केजरीवाल अयोध्या (Ayodhya) जाकर राम लला के दर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने पहले उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) अयोध्या दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने राम लला के दर्शन भी किए थे। उन्होंने दर्शन करने बाद मीडिया को बताया था कि उन्होंने रामलला के सामने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अर्जी पेश की है। और उन्होंने साधु संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया है।

उन्होंने प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी के 100 उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने पार्टी की ओर से बिजली की 300 यूनिट फ्री देने का भी वादा किया था। बता दें राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (suprime court) के फैसले से पहले केजरीवाल कई बार सवाल उठा चुके है, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि भगवन राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा ओर गरीबी से मुक्ति मिले, और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बने।

Tags

Next Story