शीतलहर से ठिठुरी दिल्ली, रिज एरिया में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज

नई दिल्ली हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर से रविवार को दिल्ली ठिठुरती रही। दिनभर चली कोल्ड वेव से लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की। जबकि अधिकांश लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। सर्दी का सितम इस कदर रहा कि दिल्ली के रिज एरिया में न्यूनतम पारा लुढ़ककर महज 3 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली का औसतन न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस बारे में प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली (आईएमडी) ने बताया कि राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 5.3 डिग्री रहा।
जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरे दिन राजधानी में लोगों को कोल्ड वेव जैसे हालातों का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अभी सोमवार को पारा और नीचे जा सकता है, जिससे कोल्ड वेव के हालात बने रह सकते है। सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय ने जानकारी दी कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थान शीत लहर की चपेट में रहे। आईएमडी के अनुसार, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी आने वाले करीब तीन से चार दिन तक इस मौसम की मार में से राहत के नाम पर बहुत ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला। उसके बाद में दो तीन डिग्री की बढ़त की उम्मीद की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS