Delhi Congress ने बाढ़ पर बुलाई सदन की बैठक, भाजपा-आप के एजेंडे की भेंट चढी

दिल्ली कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress Committee) के कम्युनिकेशन विभाग (Communication Department) के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा है कि बाढ़ से दिल्ली के बिगड़े हालात पर निगम द्वारा बुलाई सदन की बैठक भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अपने अपने एजेंडे की भेंट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ से बेहाल हुई दिल्ली के लोगों की आप और भाजपा को कोई चिंता नही है। यही कारण है कि आप-भाजपा विधानसभा और दिल्ली नगर निगम में अपने-अपने एजेंडे पर राजनीति कर रही है। सदन की बैठक में दोनों दल आरोप-प्रत्यारोप करने के सिवाय कुछ नहीं कर रहे है।
निगम में आप पार्टी की सबसे बड़ी नाकामी
अनिल भारद्वाज ने कहा कि 8 महीने में निगम में आप पार्टी की सबसे बड़ी नाकामी अभी तक स्थायी समिति और वार्ड कमेटियां का गठन नहीं करना है, जिसका खामियाजा दिल्ली भुगत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बाढ़ व मानसून के कारण जगह जगह जल भराव और सड़के झील में तबदील इसलिए ही हुई, क्योंकि निगम ने डिस्लिटिंग (Corporation Destilling) का कार्य ही नहीं किया था। ताजुब्ब है कि सदन में नालों की सफाई की चर्चा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आप भाजपा को मिलकर चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन इन दोनों ने एकमत न होकर सदन में एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते हुए दिल्लीवालों का पैसा बर्बाद कर दिया है।
भारद्वाज ने कहा कि एक जानकारी के अनुसार निगम के 200 से ज्यादा प्रस्ताव लंबित चल रहे है, जिनकों स्थायी समिति का गठन न होने के कारण मंजूरी नही मिली है। तीन मुदे नालो की सफाई, डेंगू, मलेरिया और बाढ़ के हालातों को लेकर चर्चा के लिए बुलाया गया सदन शोर शराबे की भेट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) और दिल्ली नगर निगम कोई सक्रिय कार्यवाही नही कर रही है।
Also Read: Delhi: मंत्री Imran Hussain ने की बैठक, उपभोक्ता विभाग और उपभोक्ता निवारण आयोग की समीक्षा
अनिल भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में जल जनित बीमारी और गंदगी के कारण मच्छरजनित बीमारियां मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है और दूसरी ओर डीबीसी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना दिल्ली नगर निगम की विफलता को उजागर करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS