Delhi: कांग्रेस नेता ने की निगमायुक्त से मुलाकात, अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने की अपील

Delhi: एआईसीसी सचिव व दिल्ली नगर निगम में पूर्व नेता सदन (दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) अभिषेक दत्त ने गुरुवार को निगमायुक्त से मुलाकात की और अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने के संवैधानिक हक की वकालत की। इस बारे में अभिषेक ने बताया कि मैंने आयुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें संवैधानिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए मांग की गई है कि 11 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च, 2009 तक अभियांत्रिकी विभाग में नियुक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
उन्होंने बताया कि निगमायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि मेरे द्वारा वर्ष 2018 में निगम सदन में प्रस्तुत प्रस्ताव के माध्यम से सफाई कर्मचारियों का पदनाम बदलकर स्वच्छता सैनिक किया गया था। इसी के साथ दूसरे प्रस्ताव के माध्यम से इंजीनियरिंग व भाग में वर्ष 2006 तक नियुक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया था।
अभिषेक के अनुसार, इसी की श्रृंखला में दिल्ली नगर निगम में प्रचलित फेस मैनर पॉलिसी के अंतर्गत 11 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च, 2009 तक नियुक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को अभियांत्रिकी विभाग, उस समय दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अविलम्ब पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की थीं। ऐसे में फरवरी 2022 में निगम भंग होने के बाद ये कार्य रुक गया था।
अभिषेक ने कहा कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ये कर्मचारी पिछले 17 सालों से कार्यरत हैं और इन सभी कर्मचारियों ने अपने जीवन का अनमोल समय दिल्ली नगर निगम की सेवा में निस्वार्थ, पूर्ण निष्ठा से समर्पित कर दिया है। यही नौकरी अब इनकी जीविका का एकमात्र सहारा भी है। ऐसे में अगर निगम इन कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाए तो इनका जीवन संवर जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Delhi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा बदमाश अरेस्ट, वसंत कुंज मुठभेड़ के दौरान हो गया था फरार
दत्त ने हवाला देते हुए कहा कि 2023 में गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली नगर पालिका के 4500 कर्मचारियों को पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने आयुक्त से इसी तर्ज पर निगम के अभियांत्रिकी विभाग में 11 अप्रैल, 2006 से लेकर 31 मार्च, 2009 तक नियुक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को अविलंब पक्का करने का पुनः आग्रह किया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS