Delhi Corona Vaccination Drive: दिल्ली में एक दिन सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

Delhi Corona Vaccination Drive दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वैक्सीन अभियान जारी है। कोरोना टीका पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। क्योंकि देश में कोरोना टीका लेने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसलिए, दिल्ली में शनिवार को 8,774 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया गया जो 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सर्वाधिक आंकड़ा है। जिसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि दिन में टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव के दस मामले सामने आये।
106 केंद्रों पर 8,774 लोगों को लगाया गया कोरोना वायरस का टीका
दिल्ली सरकार ने बताया कि यहां 106 केंद्रों पर 8,774 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया जबकि लक्ष्य 10,600 लोगों को टीका लगाने का था। उनके अनुसार हर केंद्र पर प्रति दिन 100 लोगों को टीका लगाया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण प्रतिशत 82.77 रहा। सोमवार को टीकाकरण सर्वाधिक 91.5 फीसद रहा था लेकिन संख्या की दृष्टि से आज का आंकड़ा सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि जब टीकाकरण 91.5 फीसद था तब लक्ष्य 8100 का था क्योंकि तब 81 केंद्र क्रियाशील थे।
देश में अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन
देश भर में अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 5,70,000 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल 35,00,027 लाभार्थियों में से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 4,63,793 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्थान में 3,24,973, कर्नाटक में 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल 5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS