Delhi Corona Vaccination Drive: दिल्ली में आम लोगों को लगने लगा टीका, सत्येंद्र जैन बोले- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी वैक्सीनेशन

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन अभियान (Delhi Corona Vaccination Drive) जारी है। दिल्ली में दूसरा चरण (Second Phase Of Vaccination) का दौर शुरू हो चुका है। आज से आम लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस में चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार के अस्तपालों में डॉक्टर एवं अन्य चिकित्सा कर्मी अभियान के इस तीसरे चरण को लेकर उत्साहित दिखे।
दिल्ली में आज से वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। 192 अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए क़रीब 300 सेंटर बनाए गए हैं। हफ़्ते में 6 दिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन मुफ़्त है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री pic.twitter.com/ikPVjV941q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
इसी बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज से वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। 192 अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए क़रीब 300 सेंटर बनाए गए हैं। हफ़्ते में 6 दिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन मुफ़्त है।
3.6 लाख से अधिक लोगों ने लिया टीका
शुक्रवार को यहां 13000 से अधिक लेागों को कोविड-19 का टीका लगाया गया था। उससे एक दिन पहले उससे थोड़े ज्यादा लोगों को इसकी सूई लगायी गयी थी। अधिकारियों ने इस संबंध में आंकड़े साझा किये। दिल्ली में पिछले महीने टीकाकरण अभियान शुरू होने से लेकर इस शुक्रवार तक 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 18900 से अधिक लोगों को यह सूई लगायी गयी। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले चरण के लिए तैयारी पूरी जोरों पर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS