Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, जानें पिछले 24 घंटे के राहत देने वाले आंकड़े

Delhi Coronavirus दिल्ली में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। संक्रमण से मौतों की संख्या भी शून्य पर पहुंच गई है। इस बीच, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना के नए मामले सामने मिले (New Cases Of Corona) है। वहीं संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत (Delhi Corona Death) नहीं हुई। ये लगातार दूसरे दिन कोरोना किसी मरीज की मौज नहीं हुई। इस दौरान 48 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। दिल्ली में इस समय पॉजिटिविटी रेट (Positive Rate) 0.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस बारे में शहर के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने जानकारी दी है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 19 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 48 लोग डिस्चार्ज हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
पॉजिटिविटी दर: 0.03%
कुल सक्रिय मामले: 430
कुल डिस्चार्ज: 14,11,784
कुल मृत्यु: 25,079 pic.twitter.com/8Dqd2RGbRH
आपको बता दें कि पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम मामले सामने आए है। आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से यह 12वां ऐसा दिन है, जब शहर में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल दो मार्च को संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी। इस दिन संक्रमण के 217 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी। अप्रैल-मई में राजधानी महामारी की लहर से बुरी तरह प्रभावित थी।
उधर, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,21,318 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। बुलेटिन के अनुसार 90,882 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई, वहीं 30,436 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। राजधानी में अब तक टीके की 1,22,37,895 डोज लोगों की दी जा चुकी हैं जिनमें से 87,77,612 लोगों को पहली खुराक और 34,60,283 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसमें दावा किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में केवल चार दिन के लिए टीके की खुराकें बची हैं। दिल्ली के पास 5,35,460 डोज हैं, जिनमें 3,57,930 डोज कोविशील्ड की और 1,77,530 कोवैक्सीन की डोज शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS