दिल्ली में कोरोना से खतरनाक स्थिति, एक महीने में 50 हजार के करीब बने कोरोना कंटेनमेंट जोन, 1349 प्रतिशत बढ़ी

Delhi Coronavirus दिल्ली में कोरोना से खतरनाक स्थिति हो पैदा हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ तेजी से कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली में इस समय करीब 50 हजार कंटेनमेंट जोन की संख्या हो गई है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने में कोविड-19 (Covid 19) कंटेनमेंट जोनों की संख्या में 1,349 (Increased 1349 Percent) प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पूरी दिल्ली में कुल 49123 कंटेनमेंट जोन हैं, जिनमें से अधिकतम 21,172 कंटेनमेंट जोन दक्षिण दिल्ली में हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 600 कंटेनमेंट जोन
आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 600 कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली में 504 क्षेत्र हैं, जहां इनकी संख्या सबसे कम है। दिल्ली में छह अप्रैल को 3,291 कंटेनमेंट जोन थे। इस सप्ताह मंगलवार तक यह संख्या बढ़कर 49123 हो गई। यानी पिछले एक महीने में ऐसे क्षेत्रों की संख्या में 1,349 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में अधिकतम 21,172 कंटेनमेंट जोन हैं, जो कुल का लगभग 45 प्रतिशत है, इसके बाद मध्य दिल्ली में 7,114, नई दिल्ली में 4,946 और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 3,238 कंटेनमेंट जोन हैं।
दिल्ली में कुल 65,527 कंटेनमेंट जोन हुए हैं
राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलों में से सात में 3,000 से कम कंटेनमेंट जोन हैं। उत्तरी दिल्ली में 2,801, पश्चिमी दिल्ली में 2,525, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 2,027, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 1,487, शाहदरा में 1,290, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 600 और पूर्वी दिल्ली में 504 निरूद्ध क्षेत्र हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से, दिल्ली में कुल 65,527 कंटेनमेंट जोन हुए हैं, जिसमें 22,546 क्षेत्र दक्षिण दिल्ली में रहे हैं, जो शहर में सबसे अधिक है। इनमें से 17,823 को निरूद्ध क्षेत्र की श्रेणी से बाहर निकाला गया है।
संक्रमण को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए गए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार, किसी क्षेत्र या इमारत को तब एक निरूद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया जाता है, जब वहां तीन या अधिक कोविड-19 मामले सामने आते हैं। आगे संक्रमण को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। आपको बता दें कि इस बीच, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,133 नए मामले आए हैं। वहीं इस महामारी से 20,028 डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए है। जबकि 335 और मरीजों की मौतें दर्ज़ की गईं। दिल्ली में पॉजिटिव रेट 24.29 फीसदी पर आ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS