Delhi Coronavirus: कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार ने छेड़ी जंग, इन इलाकों में चलाया गया जागरूकता अभियान

Delhi Coronavirus: कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार ने छेड़ी जंग, इन इलाकों में चलाया गया जागरूकता अभियान
X
Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी विधायकों को अपने विधानसभा में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया था जिसकों लेकर आज दिल्ली के विधायकों ने कई विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर मास्क वितरण किया।

दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही मौतों के आंकड़ें भी बढ़ रहे है। पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक लोग मर चुके है। वहीं हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे है। दिल्ली में कोरोना की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी विधायकों को अपने विधानसभा में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया था जिसकों लेकर आज दिल्ली के विधायकों ने कई विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर मास्क वितरण किया।

1. दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर आज बल्लीमारान विधानसभा के विधायक इमाम हुसैन ने सदर थाना चौक पर मास्क वितरण कर सभी को हमेशा मास्क पहनकर रखने की हिदायत दी। कोरोना से आप खुद को बचा सकते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ज़रूर पहनें।

2. आज नज़फ़गढ़ बाज़ार विधानसभा के विधायक ने नज़फ़गढ़ में मास्क बांटें। सभी से कहा कि केवल मास्क पहनने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। मार्केट असोसीएशन से भी अपील की सभी कस्टमर्ज़ को मास्क लगाने को बोलें।

ये भी पढ़े: Delhi Winter: राजधानी में ठंड ने 17 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान में आई भारी गिरावट

3. राजेंद्र नगर विधानसभा के विधायक राघव चढ्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार मज़बूती से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है| आज मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के आह्वान पर अपने विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड राजेंद्र नगर बाज़ार में साथियों के साथ मास्क वितरण किया एवं लोगों को जागरूक किया।

4. कोंडली विधानसभा में संगठन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर लोगों में जागरूकता एवं मास्क वितरण अभियान चलाया गया।

5. मंगोलपुरी विधानसभा के विधायक के साथ कई आम आदमी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर लोगों में जागरूकता एवं मास्क वितरण अभियान चलाया गया।

6. तुगलकाबाद विधानसभा में कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों में जागरूकता एवं मास्क वितरण अभियान चलाया गया।

7. ग्रेटर कैलाश विधानसभा में संगठन और कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर लोगों मास्क वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया।

Tags

Next Story