दिल्ली में कोरोना से हालात बदतर, 'AAP' सांसद की पत्नी की कोरोना से मौत, संजय सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली में कोरोना का कहर (Corona Pandemic) जारी है। हर रोज कोरोना का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। संक्रमण से आम जनता से लेकर बड़े-बड़े लोगों को जान जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली से राज्यसभा सांसद नारायण दास गुप्ता (Narayan Das Gupta) की पत्नी का भी आज कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस बारे में आप सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने ट्वीट करके बताया। दो दिन पहले ही एनडी गुप्ता और उनकी पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनकी रिपोर्ट आई थी।
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि साथी सांसद एनडी गुप्ता जी की पत्नी के निधन की दुःखद खबर मिली बहुत ही दुखदायी है ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे उनके परिजनो को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दे। इससे पहले एनजी गुप्ता ने 28 अप्रैल को ट्वीट कर बताया था कि मैं और मेरी पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। वो सभी लोग जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।
आपको बता दें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी बीते दिन मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS