दिल्ली की जेलों में कोरोना से हड़कंप, इतने कैदी हुए पॉजिटिव, कर्मचारियों का भी चल रहा इलाज

दिल्ली की जेलों में कोरोना से हड़कंप, इतने कैदी हुए पॉजिटिव, कर्मचारियों का भी चल रहा इलाज
X
महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल (Sandeep Goel) ने कहा कि अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें से जेल के 11 कर्मचारी भी हैं। गोयल ने कहा कि संक्रमण के 190 मामलों में 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं।

Delhi Coronavirus दिल्ली की जेलों में कोरोना के प्रकोप से हड़कंप मच गया है। जेलों में कोरोना वायरस (Covid 19) से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों (Prisoners Became Positive) और 11 कर्मचारियों का इलाज (Employees Treated) चल रहा है। जेल (Jail) के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल (Sandeep Goel) ने कहा कि अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें से जेल के 11 कर्मचारी भी हैं। गोयल ने कहा कि संक्रमण के 190 मामलों में 121 कैदी ठीक हो चुके हैं। जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं।

तिहाड़ जेल के दो डॉक्टरों समेत 11 कर्मी हुए संक्रमित

जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मी ठीक हो गये हैं और 11 का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडोली जेल के अधीक्षक और तिहाड़ जेल के दो डॉक्टरों समेत 11 कर्मी संक्रमित हुए हैं। रोहिणी जेल में संक्रमण का पहला मामला पिछले साल 13 मई को आया था। मंडोली जेल में 15 जून और चार जुलाई को एक-एक कैदी की मौत हो गयी। दोनों कैदी वरिष्ठ नागरिक थे। अधिकारियों ने कहा था कि पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से जेल विभाग सतर्क है।

कैदियों के भीतर भी फैलाई जा रही जागरूकता

कर्मचारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और उचित दूरी का पालन करने को कहा गया था। जेल परिसरों के भीतर कैदियों के भीतर भी जागरूकता फैलायी गयी थी। महामारी फैलने के बीच भीड़-भाड़ कम करने के मकसद से पिछले साल कुल 1184 दोषियों और 5500 विचाराधीन कैदी जेल से रिहा किए गए थे। इससे पहले जेल अधिकारियों ने कहा था कि मंजूर परोल की अवधि बीतने के बाद कैदियों के वापस आने पर स्थिति को संभालना कठिन होगा।

Tags

Next Story