Delhi Coronavirus Update: दिल्लीवासियों को 12 जनवरी से लगेगी कोरोना वैक्सीन, दिल्ली में मिले 399 नये मामले

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में रविवार को 399 नए कोरोना के मामले सामने आये है। वहीं 602 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर चले गये। जबकि कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौतें हो गई। शनिवार को भी 12 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक मामले सामने आये थे। इस नये संक्रमण के साथ ही दिल्ली में अब कुल संक्रमितों के मामले बढ़कर 6,30,200 हो गई। जबकि 6,16,054 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दे चुके है। वहीं दिल्ली में अभी तक 10,678 मरीजों की मौतें हो चुकी है।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली में इस समय 3468 सक्रिय मामले है। जबकि 1585 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे है। दिल्ली में पॉजिटिव रेट 0.51 फीसदी और मृत्यु रेट 2.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिल्ली में कोविड अस्पतालों में 20 हजार से अधिक बेड खाली है जबकि बाकि के बिस्तरों पर मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में आज 78 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किये गये हैं। जिसमें सबसे ज्यादा टेस्ट आरटीपीसीआर से किये गये है।
दिल्ली में आज 399 नए #COVID19 मामले, 602 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
कुल मामले: 6,30,200
कुल रिकवरी: 6,16,054
मृत्यु: 10,678
सक्रिय मामले: 3468 pic.twitter.com/1jQf8uV6Ch
32 हजार से अधिक लोगों का रैपिड एंटीजन के माध्यम से जांच की गई है। दिल्ली में अब तक करीब 94 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को वैक्सीन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में 89 अस्पतालों को प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया है, इनमें 36 सरकारी और 53 निजी अस्पताल हैं। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी। 12-13 जनवरी तक वैक्सीन दी जाएगी, हमारे पास पर्याप्त स्टोरेज है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS