LJP सांसद प्रिंस राज पासवान को मिली बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने रेप केस मामले में दी जमानत

दिल्ली कोर्ट (Delhi Court) ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज पासवान (Prince Raj Paswan) को बड़ी राहत दी है। उन्हें आज रेप केस (Rape Case) के मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) दे दी है। कोर्ट के जज ने प्रिंस राज को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही रकम का जमानती पेश करने पर उन्हें राहत दी। बता दें कि दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं।
पीड़ित महिला लोजपा कार्यकर्ता है उन्होंने दावा किया था कि उनको बेहोश करके बलात्कार किया गया था। पीड़ित महिला ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, प्रिंस के वकील ने दावा किया था कि कथित पीड़िता और उसका एक दोस्त 2020 से उनके मुवक्किल को ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसे की उगाही कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद नौ सितंबर को कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस राज के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि प्रिंस राज भी पीड़ित महिला के खिलाफ इसी साल 9 फरवरी को पहले ही एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। प्रिंस राज ने आरोप लगाया था कि उन्हें युवती ने हनी ट्रैप के तहत फंसाया और फिर बाद में उस युवती ने अपने दोस्त के साथ ब्लैकमेल शुरू कर दिया। उन्हें रेप के झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS