दिल्ली की एक अदालत ने राजीव शर्मा समेत 3 को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें क्या है मामला

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा, चीनी महिला और एक नेपाली शख्स को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने राजीव शर्मा को चीनी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा बॉर्डर पर भारतीय रक्षा तैयारियों की जानकारी चीन को देता था और वह आरोपी सबसे ज्यादा इन तीनों के संपर्क में था।
इन सवालों का ढूंढा जा रहा है जवाब
मिली जानकारी के अनुसार, राजीव शर्मा इन लोगों से अधिक से अधिक सूचनाएं हासिल करने की कोशिश करता था। हालांकि, राजीव शर्मा ने इन लोगों से क्या कहकर सूचनाएं हासिल की गईं? क्या इन्हें बदले में रकम भी दी गई? इन तमाम सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। पत्रकार की इस केस में भूमिका क्या है, फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है।
दरअसल अब तक की जांच में खुलासा हुआ है, आरोपी पत्रकार रक्षा और विदेश मामलों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखने वाले लोगों से अधिकतर बातचीत करता रहता था। ताकि उनके माध्यम से उसे कुछ जानकारी मिल सके। ताकि वह उसका भी इस्तेमाल चाइनीज खुफिया इकाई के लिए कर सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS