Delhi Crime: जंतर-मंतर पर लगे विवादित नारे मामले में BJP नेता समेत 6 गिरफ्तार, AAP विधायक ने की थी शिकायत

Delhi Crime दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर 'भारत छोड़ो आंदोलन' (Quit India Movement) की बरसी पर विवादित नारेबाजी और भड़काऊ भाषण (Controversial Slogans) के मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) समेत छह लोगों पर गाज गिरी है। इन लोगों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अश्विनी उपाध्याय के अलावा दीपक सिंह, विनोद शर्मा, दीपक, विनीत क्रांति और प्रीत सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने बीते दिन 'भारत छोड़ो आंदोलन' की बरसी पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाए थे।
डीसीपी दीपक यादव ने कहा था कि घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी तरह के सांप्रदायिक नारेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले, अश्विनी उपाध्याय देर रात कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस को उन्होंने कहा है कि नारे लगाने वालों को नहीं जानता हूं। वीडियो की जांच की जाए और सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में आप के विधायक अमानतुल्ला खान ने भी बीते दिन अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।
दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया से मिले वीडियो
दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर के पास कुछ संगठनों द्वारा भारत छोड़ों आंदोलन की बरसी पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए कुछ कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इस बीच, कुछ असमाजिक तत्वों ने विवादित नारेबाजी की। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए कुछ वीडियो मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। इस वीडियो में जो लोग नारेबाजी कर रहे हैं, उन लोगों की पहचान की जा रही है। जिस कार्यक्रम के दौरान ये विवादित नारेबाजी हुई उसका आयोजन अश्विनी उपाध्याय द्वारा किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS