Delhi Crime : दिल्ली में भाजपा महिला नेता की गला रेतकर हत्या, लड़ चुकी है MCD का चुनाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के मदनगीरी इलाके (Madangiri area) में शनिवार रात लूटपाट के चलते एक विधवा महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक महिला भाजपा (deceased woman BJP) की नेता थी और इससे पहले साल 2007 में निगम पार्षद (Corporator) का चुनाव लड़ चुकी थी। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को पीसीआर कॉल (PCR Call) आया था, कि बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि घर की पहली मंजिल पर एक 55 वर्षीय महिला खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। महिला का गला रेत दिया गया है। लेकिन कमरे में किसी भी प्रकार के संघर्ष का कोई निशान नहीं था। हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि महिला विरोध नहीं कर पाई। पुलिस अनुसार मृतक की पहचान सुधा रानी (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय रामजी लाल निवासी BH-82 मदनगीरी के रूप में हुई है।
मृतक की बेटी देवयानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब साढ़े नौ बजे दो लोग घर में आये थे। दोनों के चेहरे ढके हुए थे, उसके हाथ में बंदूक थी, बदमाशों ने मां के जेवर लूट लिए और घर में रखे नकदी भी लूट ली, लूट के दौरान उन्होंने मां की गला रेत कर हत्या कर दी।
दोनों के चेहरे ढके हुए थे, उसके हाथ में बंदूक थी, बदमाशों ने मां के जेवर लूट लिए और घर में रखे नकदी भी लूट ली, लूट के दौरान उन्होंने मां की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बेटी के बयान में काफी विरोधाभास है। पुलिस ने सुधा रानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए एम्स की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी (IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS