Delhi: हत्या और अवैध वसूली करने का कुख्यात अपराधी अभिषेक राठी अरेस्ट, कई वारदातों का हुआ खुलासा

Delhi: हत्या और अवैध वसूली करने का कुख्यात अपराधी अभिषेक राठी अरेस्ट, कई वारदातों का हुआ खुलासा
X
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी अभिषेक राठी को अरेस्ट किया है। उस पर हत्या, डकैती और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। पढ़िये रिपोर्ट...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। काफी लंबे समय से फरार अपराधी अभिषेक राठी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। उस पर हत्या, डकैती और दिल्ली के कई इलाकों में रंगदारी कर अवैध वसूली करने के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस कई सालों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

दिल्ली पुलिस के अपराध आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि अभिषेक राठी को दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल संदीप को उसके सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अभिषेक राठी एक जगह पर छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तुरंत बताई गई जगह पर पहुंचकर दबिश दी तो अभिषेक राठी पकड़ में आ गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक राठी को राजेंद्र नगर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तोल के साथ तीन गोलियां भी बरामद की गईं। पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि अपराधी ने 16 साल की उम्र में ख्याला और नबी करीम की हत्या की थी। यह मामला 2017 से ही चलता आ रहा है।

सदर बाजार में भी डाला था डाका

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि अभिषेक राठी ने अपने इलाके में बंदूक की नोक पर यह जेबकतरों, सट्टा रैकेट चलाने वालों और अवैध धंधा करने वालों जैसे कई अपराधियों से अवैध वसूली करता था। इसके साथ ही यह अपने इलाके में खुद को डॉन भी बताता था। उन्होंने बताया कि अभिषेक राठी ने 23 साल की उम्र में ही सदर बाजार में भी डकैती डाली थी। दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। वो अपराध करने के बाद आसपास के अन्य राज्यों में फरार हो जाता था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके मददगारों का पता चल पाएगा। साथ ही, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी कई वारदातें के खुलासा होने की उम्मीद है।

Tags

Next Story