हत्या और डकैती में शामिल Chhenu Gang का शूटर अरेस्ट, 19 मामले थे दर्ज

Delhi: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) टीम ने यमुनापार के कुख्यात बदमाश छेनू पहलवान (Chhenu Pehalwan) के शूटर को गिरफ्तार (Shooter Arrested) किया है। मोहित चौहान चमन विहार, लोनी का रहने वाला है। इसे बुलंदशहर अलीगढ़ हाईवे पर राजपुताना ढाबे के पास से दबोचा गया। पुलिस रिकॉर्ड में इस पर 19 केस दर्ज मिलें हैं। इनमें से दो केस सिविल लाइंस और गुलाबी बाग में लूट के भी शामिल है।
स्पेशल सीपी रविंद्र यादव के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस के मर्डर केस में शामिल शूटर मोहित चौहान मोटरसाइकिल से बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर अपने चाचा के ढाबे पर आता जाता है। सूचना को पुख्ता कर डीसीपी अमित गोयल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद जाल बिछाकर शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:- Delhi: लोनी में छापे जा रहे थे नकली नोट, स्पेशल सेल ने दबोचा
पूछताछ के दौरान आरोपी मोहित चौहान ने खुलासा किया कि उसने अपने पांच साथियों फहीम, सम्मू, शाहनवाज, आलम और जावेद के साथ मिलकर वीरेंद्र सिंह रावत के साथ लूटपाट की थी। मोहित चौहान और आलम ने एक स्कूटी पर पीड़ित का पीछा किया और उसे अरुणा आसिफ अस्पताल, सिविल लाइंस दिल्ली के पास रोका। मोहित व आलम ने पीड़ित को लूटने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया।
इसके बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग कर उसका बैग छीना था। इसके बाद वह अपने पैतृक स्थान अलीगढ़ फरार हो गया था। इसके अलावा मोहित ने खुलासा किया है उसने दिसंबर, 2022 में अपने साथी फहीम, सम्मू के साथ मिलकर थाना गुलाबी बाग में 16 लाख रुपये की लूट को भी अंजाम दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि बिटकॉइन ट्रेडिंग में उसे मोटा नुकसान हो गया था। इसके बाद वह अपने जानकार राशिद खान के जरिये अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। मोहित जेल भी जा चुका है। जेल में इसके कई दोस्त बनें। बाहर निकलकर उनके साथ यह अपराध पर अपराध करता चला गया। आरोपी 12वीं के बाद आईटीआई डिप्लोमा होल्डर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS