Delhi Crime: मॉडल टाउन में कारोबारी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली में महिला की हत्या की दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मॉडल टाउन में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी (Businessman Killed Wife) की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान रवनीत कौर (40) के रूप में हुई है। पेशे से ये योगा इंस्ट्रक्टर (Yoga Trainer Woman Killed) के तौर पर क्लास देती थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी को पति को गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी (Husband Wife) में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते थे। वहीं महिला के परिवार वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया हुआ था। आरोपी पति की पहचान पवनदीप सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका रवनीत अपने परिवार के साथ दिल्ली के मॉडल टाउन में रहती थीं। परिवार में पति और दो बेटियां की हैं। इनकी 2002 में शादी हुई थी। पति गाड़ियों के पार्ट्स का कारोबार करता है। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था वहीं पति दहेज के लिए भी दबाव बनाता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने पति से पूछताछ की। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या और दहेज को लेकर टॉर्चर का केस दर्ज किया है। इसके बाद 21 सितंबर को छोटी बेटी ने कमरे में मां गिरा देखा तो तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद जांच के दौरान महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। परिवार ने पवनदीप पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला का दम घुटने से मौत हुई है और उनके पीठ पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपराध कबूल कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS