Delhi Crime: सिविल डिफेंस कर्मी ने कार चालक को बेल्ट से पीटा, मामला दर्ज

Delhi Crime दिल्ली में ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन करवाने और शहर में फैली कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को रोकने समेत कई अन्य मसलों के लिए सिविल डिफेंस कर्मियों (Civil Defense Personnel) की भर्ती की गई है। लेकिन कई ऐसे मामले सामने आ चुके है जिसमें सिविल डिफेंस के कर्मी खुद ही कानून अपने हाथ में लेते दिखाई देते है। जैसे सिग्नल पर अचानक गाड़ियों के सामने आ जाना। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के हौज खास (Hauz Khas) से सामने आया है।
यहां के सिग्नल (Signal) पर एक अजीब तमाशा देखने को मिला। जब एक कार चालक द्वारा रेड लाइट (Red Light) तोड़ने की कोशिश की गई तो सिविल डिफेंस के कर्मी अचानक चालान काटने (Challan) के लिए कार के सामने कूद पड़े। जिसके बाद कार चालक और सिविल डिफेंस के कर्मियों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि सिविल डिफेंस वालों ने कार चालक को बेल्ट से पीटने (Beaten By Belt) लगा।
वहीं जब कर्मी के सामने आने पर कार वाले ने अचानक ब्रेक लगाया था, जिससे पीछे से आ रही गाड़ी भी कार से टकरा गई। तभी एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। वहीं इस मामले में दिल्ली के हौज खास थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने सिविल डिफेंस कर्मी पर बेल्ट से मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS