Delhi Crime: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरा के साथ चार गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली में एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। क्योंकि पुलिस ने दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम की है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़ (Busted) किया है। 55 पिस्तौल और 50 कारतूस (55 Pistols) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार (Four Arrested) किया है। आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह (33) धीरज कुमार (26) विनोद (48) और धर्मेंद्र उर्फ धर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से दबोचा गया है। बता दें कि सभी आरोपी दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने के लिए राजधानी आए थे।
जानकारी के मुताबिक, सात अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के दो हथियार सप्लाई करने वाला बुराड़ी फ्लाईओवर के समीप हथियारों को पहुंचाने वाले हैं। एक जाल बिछाकर राजवीर और धीरज को पकड़ लिया गया। जबकि विनोद 2007 से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है और वह इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से अप्रैल से पैरोल पर था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि नौ अगस्त को पुलिस ने विनोद को नजफगढ़-ढांसा रोड से गिरफ्तार किया। विनोद पूर्व में भी एक मामले में आरोप रहा है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इस मामले में उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण किया था और उसके परिवार के सदस्यों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS