Delhi Crime: 200 महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले शख्स को साइबर सेल ने किया गिरफ्तार, जूस की फैक्ट्री में करता था काम

Delhi Crime: 200 महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले शख्स को साइबर सेल ने किया गिरफ्तार, जूस की फैक्ट्री में करता था काम
X
उत्तरी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (Cyber cell) ने अश्लील मैसेज (obscene messages) और वीडियो के जरिए महिलाओं को परेशान करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार (arrested) किया है। आरोप है कि इसने ऑनलाइन अश्लील मैसेज, वीडियो या फोटो के जरिए 200 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी (DCP Sagar Singh Kalsi) ने कहा कि बुराड़ी निवासी एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे व्हाट्सएप संदेशों (WhatsApp messages) और वीडियो से परेशान कर रहा था। शिकायत में अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी बात कही गई है। इसके आधार पर एसीपी स्वागत पाटिल (ACP Swagat Patil) ने मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर पवन तोमर की निगरानी में टीम गठित की।

पुलिस टीम ने जांच के बाद हरियाणा (Haryana) के 32 वर्षीय जूस फैक्ट्री के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी मनोज कुमार (Manoj Kumar) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक 28 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका फेसबुक पर एक ब्यूटी पेज है। उसने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था और फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से अश्लील वीडियो भेज रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो बहादुरगढ़ में एक जूस फैक्ट्री में काम करता हैं। उसे 200 से अधिक महिलाओं का पीछा करने और अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। डीसीपी (DCP) ने कहा कि मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से अश्लील सामग्री वाला एक मोबाइल फोन बरामद (mobile phone recovered) किया गया। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि वह अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ में रहता हैं।

Tags

Next Story