महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर डॉक्टर को लगाया करोड़ों का चूना, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर वारदात को दिया अंजाम

Delhi Crime दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डॉक्टर (Doctor) को एक युवक ने लड़की बन हनी ट्रैप (Honey trap) में फंसाकर दो करोड़ का चूना लगा दिया। आरोपी ने सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) की है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया है। आरोपी की पहचान संदेश मानकर के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी डॉक्टर से महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का रहने वाला है।
पीड़ित डॉक्टर (44) ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक महिला के नाम से फर्जी अकांउट बनाकर डॉक्टर से दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने लड़की बनकर डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को बताया कि वह एक बड़े परिवार से आती है और विदेशों में उसका व्यापार है। आरोपी ने आगे कहा कि उसकी बहन का अगवा कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं ने उसकी बहन को छोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की है।
इसके बाद पीड़ित ने यवतमाल जाकर 12 अगस्त को आरोपी के द्वारा बताए गए व्यक्ति को यह राशि सौंप दी। बाद में आरोपी ने फिर पीड़ित को कॉल कर बताया कि उसकी बहन को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ दिया है। आरोपी ने इसके बाद फिर से पीड़ित को एक बैंक खाते में लाखों रुपये जमा करने के लिए कहा और डॉक्टर के राशि जमा कराने के बाद उसने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और अपने मोबाइल फोन को बंद कर लिया। इसके बाद डॉक्टर के हौश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS