Delhi Crime: पैसों के विवाद में महिला पर किए चाकू से कई वार, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली में एक हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। यहां पैसों के विवाद में महिला पर कथित तौर पर कई बार चाकू (Stabbed With Knife) से वार किए है। इस संबंध में एक ई-रिक्शा चालक (E-Rickshaw) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारी ने जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले ही घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने कहा कि महिला को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले जाया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ राजू के रूप में हुई है।
वह महिला का पड़ोसी है और दोनों बीते आठ महीने से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच बृहस्पतिवार को पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने महिला पर कई बार चाकू से वार किए। उन्होंने कहा कि महिला का बयान दर्ज किया जाना अभी बाकी है, जिसके बाद तस्वीर और साफ होगी। उन्होंने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नरेश पहले भी 11 अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
आरोपी पर कई मामले पहले से ही दर्ज
पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच बृहस्पतिवार को पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने महिला पर कई बार चाकू से वार किए। उन्होंने कहा कि महिला का बयान दर्ज किया जाना अभी बाकी है, जिसके बाद तस्वीर और साफ होगी। उन्होंने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नरेश पहले भी 11 अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS