Delhi Crime: हौज खास से भीख मांगने की आड़ में लोगों को लूटने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली में बेवकुफ बनाकर भीख मांगने की आड़ में लोगों लूटने वाले एक गिरोह का फंडाफोड़ हुआ है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस गिरोह में सभी महिलाएं शामिल हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस ने मंगलवार को की है। पुलिस इन आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर ही है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के हौज खास से भीख मांगने की आड़ में लोगों को लूटने वाली चार महिलाओं के एक गैंग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की सूचना 30 अक्टूबर को गिरोह द्वारा लूट की शिकार हुई 64 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने कहा कि यह घटना हौज खास इलाके में अरबिंदो मार्ग पर हुई।
शिकायत में महिला ने लगाया था आरोप
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 12.20 बजे वह अपनी कार में अकेली बैठी थी जब उसका बेटा जांच के लिए पैथोलॉजी लैब के अंदर गया था। उसी समय चार महिलाएं कार के पास आ गईं और भीख मांगने लगीं। उसने उन्हें पांच रुपये देने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानी। इसके बाद उसने उन्हें 50 रुपये का नोट देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे डराकर कहा कि वह उन्हें सबसे बड़ा नोट दे, वरना उसे मार दिया जाएगा।
आरोपी महिलाएं मारने की देती थी धमकी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के डर से बुजुर्ग महिला ने 500 रुपये का नोट निकाला जिसे लूटकर वे महिलाएं मौके से फरार हो गयीं। घटना के तुरंत बाद महिला ने पीसीआर को फोन लगाया। बाद में आरोपी महिलाओं को हौज खास बाजार में देखा गया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से लूट के 500 रुपये भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS