Delhi Crime : दिल्ली में ड्यूटी कर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

देश की राजधानी दिल्ली के हरी नगर ( Hari Nagar) इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपने कार्यालय से घर लौट रही 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया गया। इस मामले की भनक लगते ही पुलिस (Delhi Police) ने दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी महिला के जानने वाले है, जिन्हें गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया इस घटना की सूचना पुलिस को बुधवार को दी गई थी। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों पर सामूहिक बलात्कार, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमें घटना की जानकारी मिली, हमने तुरंत कई जगह छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने बताया 26 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ हरि नगर इलाके में रहती है। वह ख्याला स्थित एक कंपनी में काम करती है। रोज की तरह वह मंगलवार को ऑफिस से घर लौट रही थी। रात करीब 8 बजे जब वह मायापुरी के गुलाब हाउस के पास पहुंची।
इसी दौरान पीछे से दो युवक आए और उसे पकड़ लिया। इनमें से एक लड़का पहले उस फैक्ट्री में काम करता था, जहां लड़की काम करती है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने महिला का मुंह और गला दबाते हुए उसे घसीटते हुए पास के पार्क में ले गया।
जहां आरोपी ने अंधेरी जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे जबरन पास की एक झुग्गी में ले गए। रात भर आरोपियों ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और मनमानी करता रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS