दिल्ली के होटल में लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

दिल्ली के होटल में लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
X
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या का रहस्यमयी मामला सामने आया है। जहां एक होटल (Hotel) में लड़की की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या का रहस्यमयी मामला सामने आया है। जहां एक होटल (Hotel) में लड़की की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। इस युवक का नाम शिवम चौहान (Shivam Chauhan) है जो गाजियाबाद (Ghaziabad) में रहता है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह लड़की के साथ पिछले 4 साल से रिलेशनशिप (Relationship) में थे। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड की एक उत्कर्ष नाम के लड़के से दोस्ती हो गई जो दोस्ती उसे (शिवम) को पसंद नहीं थी। पुलिस के अनुसार जब शिवम और लड़की होटल के कमरे में थे तो उत्कर्ष का फोन लगातार आ रहा था।

इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और बात इतनी बढ़ गई की शिवम ने लड़की का सिर पर फर्श मार दिया जिससे लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद लड़का होटल से फरार हो गया था। 27 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे रूम सर्विस ने जब कमरा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया।

होटल प्रशासन (Hotel Administration) तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान कमरे से शराब की बोतलें ( Liquor Bottles) भी मिलीं। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है यह किशनगढ़ का रहने वाला थी। घरवालों के मुताबिक दोनों की शादी होने वाली थी। इसलिए घरवालों को बताकर वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के साथ 1 या 2 दिन के लिए घर से बाहर चली जाती थी।

Tags

Next Story